फतेहपुर ( परिचय )

दोआबा की इस पवित्र माटी में गंगा यमुना संस्कृति की अक्षुव्य विरासत आज भी कायम है | हजारो वर्षे पुराने इतिहास की मूल गवाह व खंडहर हमारे गौरव को बढ़ा रहे है | उत्तर भारत दिशा में गंगा बहती है , दक्षिण-यमुना धरा पूर्व कौशाम्बी पश्चिम कानपुर यह है जिला हमारा | अंर्तवेद इसे कहते है, "यही पुराहन गाथा स्वतंत्रता के संग्रामों मे इसका ऊँचा माथा |"

अलकंदा व कालिंदी के इस पौराणिक ऐतिहासिक भूभाग में साहित्व एवं संस्कृति की अनेकानेक विभूतियों ने जन्म लिया | स्वामी चन्द्रदास जी हस्वा, मुन्नू बाबा मझेतानी मूलानन्द महाराज सुरेश्वर आश्रम चुरियानी स्वामी विज्ञानंद जी त्यागी जी महाराज जैसी आध्यात्मिक विभूतियां इस धरा की धरोहर हैं |

साहित्यिक दरोधाओं मे हथगांव की माटी से जुड़े गणेश शंकर विद्यार्थी बिंदकी के पंडित सोहनलाल द्धिवेदी असती के अशोक बाजपेई ललिपुर के रामनाथ अवस्थी , परसदेपुर के कन्हैयालाल नंदन बाकरगंज के डा० असगर वजाहत कलेक्टरगंज के धनंजय अवस्थी आदि ने अपनी रचनाओं से सामाजिक क्रांति का विगुल फूंका | इसके अलावा अकबर के नौ रत्नों में शामिल रहे बीरबल का ननिहाल यमुना के किनारे एकडला में है | बिंदकी तहसील मे स्थित अरगल स्टेट का मुगलकाल मे प्रयोग से लेकर कन्नौज तक एक क्षत्र राज्य चलता था |

बिजौली में चन्द्रगुप्त द्वितीय के समय की स्वर्ण मुद्राएं व असनी के खँडहर की ईंटे गुप्तकालीन इतिहास की मूक गवाह हैं | आजादी के समय लगन बंदी का विरोध कर नोनर अंग्रेजों की आँखों की किरकिरी बन गया था | लगन वसूलने गए एक अंग्रेजी अफसर की ज्यादती पर ग्रामीणों ने मौंत के घाट उत्तर दिया था और उसके बाद अंग्रेजी तांडव आज भी नोनारा की वीरता का बयां कर रहा है |

नगर पालिका परिषद , फतेहपुर के अंतर्गत सीमाएं उत्तर मे डमऊ रोड स्थित नहर दक्षिण में बाँदा सागर रोड स्थित बड़ापुल पूर्व में बड़ापुल पश्चिम में नउवाबाग चौराहे पर जहाँ जेल रोड मिलती है |

नहर क्षेत्र के अंदर हिन्दू मुस्लिम एकता का प्रतीक नसिरपीर बाबा , ताम्बेश्वर मंदिर आबूनगर महादेवन मंदिर हिकमतउल्ला पार्क देवीगंज का चर्च रेलवे स्टेशन का जैन मंदिर , कालकन मंदिर , चांदू मियां पनी, करी साहब ,बाबा चौधरना नजबुददीन बाबा प्रसिद्ध है जो नगर की शोभा है |

ABOUT FATEHPUR
This district is situated between two important cities Allahabad, which is also known as "Prayag", and Kanpur of state Uttar Pradesh . This is well connected with those cities by train route and by road also . The distance from Allahabad is 117 Km and from Kanpur is 76 Km by railway . The north boundry of the district is limited by river Ganga and southern is ended with river Yamuna .
ALL LINKS
CONTACT US
Address : Nagar Palika Parishad,
  G T Road, Near Sadar Hospital,
  Fatehpur
  Phone : 05180 224412
  Email : nagarpalikafatehpur@gmail.com
     
  Follow us on